फॉण्ट कनवर्टर NEW

चलती ट्रेन के टॉयलेट में मिला शव, काफी देर तक बंद था दरवाजा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12151) के टॉयलेट में एक यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्री का शव स्लीपर कोच के टॉयलेट में गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। घटना

अपनी भाषा में पढ़ें

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12151) के टॉयलेट में एक यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्री का शव स्लीपर कोच के टॉयलेट में गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।

काफी देर तक बंद था टॉयलेट का दरवाजा

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के स्लीपर कोच एस-7 का टॉयलेट काफी देर से बंद था। जब कुछ यात्री टॉयलेट का इस्तेमाल करने पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद यात्रियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। यह देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना ट्रेन में मौजूद टीटीई को दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई।

चक्रधरपुर स्टेशन पर उतारा गया शव

ट्रेन के चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेलकर्मियों की मदद से टॉयलेट का दरवाजा खुलवाया और व्यक्ति को नीचे उतारा।

इसके बाद उसे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लाया गया। रेलवे अस्पताल से डॉ. रश्मि के नेतृत्व में पहुंची मेडिकल टीम ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक अकेले यात्रा कर रहा था। वह ट्रेन में कहां से चढ़ा था और कहां उतरने वाला था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

पुलिस मृतक की पहचान के लिए ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट और रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram