फॉण्ट कनवर्टर NEW

हरमू रोड में 57वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, राज्यपाल ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित पिंजरा पोल कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति के 57वें दुर्गा पूजा महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। इस दौरान राज्यपाल ने दीप जलाकर और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने मां दुर्गा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित पिंजरा पोल कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति के 57वें दुर्गा पूजा महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। इस दौरान राज्यपाल ने दीप जलाकर और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने मां दुर्गा की आरती की और राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल का समिति के सदस्यों ने किया स्वागत

उद्घाटन समारोह में मुख्य पुजारी संजय मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और मां दुर्गा की आरती कराई। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक दीपक बंका, समाजसेविका दीपा बंका, सूचना आयुक्त शिव पूजन पाठक, अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव और सचिव पवन मुरारका सहित अन्य पदाधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने दुर्गा पूजा के 57वें वर्ष के आयोजन पर समिति के सदस्यों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में कई सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक दीपक बंका, अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, सचिव पवन मुरारका, मुख्य संयोजक सुमित सिंह, कोषाध्यक्ष समीर सागर और एकांश कुमार, संरक्षक रोहित सिंह, मिनी सिंह, आलोक सिंह और विनय काबरा उपस्थित रहे।

इसके अलावा उपाध्यक्ष दिवा शंकर ओझा और गौरव शर्मा, आशुतोष द्विवेदी, पंकज बंका, रवि कुमार सहित समिति के कई अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram