फॉण्ट कनवर्टर NEW

डायबिटीज व मोटापे का संपूर्ण इलाज, लालपुर में नया क्लिनिक शुरू

रांची के लालपुर स्थित ईस्टर्न मॉल में भदानी डायबिटीज एंड मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक की शुरुआत हुई। यहां डायबिटीज, बीपी और मोटापे की समग्र देखभाल मिलेगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर स्थित डंगराटोली में मरीजों को आधुनिक और नैतिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘भदानी डायबिटीज एंड मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक’ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। यह क्लिनिक ईस्टर्न मॉल (पैंटालून्स के ऊपर) की तीसरी मंजिल पर स्थित है। क्लिनिक का मुख्य केंद्र बिंदु डायबिटीज (मधुमेह) और उससे जुड़ी मेटाबॉलिक बीमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल की समस्या और मोटापे की रोकथाम एवं व्यापक देखभाल पर है। यहां सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. एम.के. भदानी (एमबीबीएस ऑनर्स, एमडी – इंटरनल मेडिसिन) द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।

जांच, फिजियोथेरेपी और आहार परामर्श एक ही छत के नीचे

क्लिनिक की कार्यशैली “Care with integrity. Treat with compassion.” यानी ईमानदारी से देखभाल और करुणा से इलाज के सिद्धांत पर आधारित है। यहां मरीजों को अनावश्यक परीक्षणों से बचाते हुए केवल साक्ष्य-आधारित जरूरी जांच और उपचार की सलाह दी जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए विशेषज्ञ परामर्श, डायग्नोस्टिक्स जांच, फिजियोथेरेपी और योग्य डाइटीशियन द्वारा खानपान से जुड़ा परामर्श एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया है, जिससे दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों को समग्र उपचार मिल सके।

आधुनिक डायग्नोस्टिक्स और डायबिटिक फुट केयर की सुविधा

क्लिनिक में डायबिटीज से दिल, आंखों, नसों और पैरों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की निगरानी के लिए उन्नत जांच सुविधाएं स्थापित की गई हैं। इनमें ईसीजी, आंखों के पर्दे की जांच (फंडोस्कोपी), फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच (पीएफटी) और पैथोलॉजी ब्लड टेस्ट शामिल हैं। इसके अलावा 24 घंटे सामान्य दिनचर्या में ब्लड प्रेशर मापने के लिए एबीपीएम (ABPM) तकनीक और डायबिटिक फुट जांच के तहत पैरों में रक्त संचार, नसों की संवेदनशीलता व तलवों के दबाव के परीक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है।

ओपीडी समय और संपर्क सूत्र

क्लिनिक में ओपीडी सेवाएं सोमवार से शनिवार तक दो पालियों में संचालित होंगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगी, जबकि रविवार को क्लिनिक बंद रहेगा। परामर्श के लिए मरीज फोन नंबर 80925 05804 या वॉट्सऐप नंबर 92346 10735 के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram