फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा को लेकर युवा दस्ता का मुख्य मंच शुरू, श्रद्धालुओं की मदद के लिए सदस्य तैनात

दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की मदद और व्यवस्था बनाए रखने के लिए युवा दस्ता ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को युवा दस्ता के मुख्य मंच का उद्घाटन एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय कुमार, एएसपी निखिल राय और युवा दस्ता के मुख्य

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की मदद और व्यवस्था बनाए रखने के लिए युवा दस्ता ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को युवा दस्ता के मुख्य मंच का उद्घाटन एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय कुमार, एएसपी निखिल राय और युवा दस्ता के मुख्य संरक्षक कुणाल आजमानी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान युवा दस्ता के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

सदस्यों को दिए गए परिचय पत्र

कार्यक्रम के दौरान एडीएम धनंजय कुमार ने युवा दस्ता के सदस्यों को प्रशासन के हस्ताक्षर वाले परिचय पत्र सौंपे। इसके बाद सदस्यों को अलग-अलग पूजा पंडालों में तैनाती के लिए रवाना किया गया।

एडीएम ने सभी सदस्यों से दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की मदद करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।

बच्चों और बुजुर्गों की जेब में रखें नाम और मोबाइल नंबर

युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि पूजा पंडालों में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी होने पर वे युवा दस्ता के सदस्यों से मदद ले सकते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि पूजा घूमने जाते समय बच्चों और बुजुर्गों की जेब में उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर जरूर रखें। इससे भीड़ में किसी के बिछड़ जाने पर उन्हें परिवार से मिलाने में आसानी होगी।

कार्यक्रम में सैकड़ों सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा दस्ता के अध्यक्ष राजेश गुप्ता छोटू और मदन साहू ने की। वहीं, संचालन पीयूष आनंद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ज्योति शंकर साहू ने किया।

इस मौके पर युवा दस्ता के संरक्षक राहुल सिन्हा चंकी, महेश चंद्र, मंटू दुबे, अरविंद जायसवाल, नवनीत पांडेय समेत कई पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी और सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

युवा दस्ता के सदस्य दुर्गा पूजा के दौरान अलग-अलग पंडालों में रहकर श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे और जरूरत पड़ने पर प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram