फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा के रंग में बारिश ने डाला खलल, रांची में अचानक बदला मौसम

राजधानी रांची में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। दोपहर करीब 12:30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण कुछ देर के लिए सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, दोपहर करीब तीन बजे फिर हल्की बारिश हुई। दुर्गा पूजा के बीच हुई बारिश

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। दोपहर करीब 12:30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण कुछ देर के लिए सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, दोपहर करीब तीन बजे फिर हल्की बारिश हुई। दुर्गा पूजा के बीच हुई बारिश से पूजा पंडाल घूमने वाले श्रद्धालुओं और बाजार में दुकान लगाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मानसून की विदाई के बाद भी बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन मौसम में बदलाव अभी जारी रह सकता है। हालांकि, राज्य में बारिश की गतिविधियां पहले के मुकाबले कम हो गई हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल भारी बारिश की कोई बड़ी आशंका नहीं जताई गई है।

दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड

अक्टूबर में झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। वहीं, सुबह और शाम तापमान में हल्की गिरावट से मौसम सुहावना बना हुआ है। रात के समय भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

बारिश से पूजा बाजार के दुकानदार परेशान

दुर्गा पूजा को लेकर रांची के विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास बाजार सजाए गए हैं। इनमें खाने-पीने की चीजों के साथ खिलौने और अन्य सामान की दुकानें लगाई गई हैं।

शुक्रवार को अचानक हुई बारिश से इन दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं, पूजा पंडाल घूमने निकले लोगों को भी बारिश के कारण परेशानी हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram