फॉण्ट कनवर्टर NEW

देर रात तक रांची में पंडाल दर्शन होगा आसान, 6 रूटों पर दौड़ेंगी RMC की सिटी बसें

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगी प्राथमिकता, रात 12 बजे तक चलेंगी बसें

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर रांची में मां दुर्गा के दर्शन को निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रांची नगर निगम ने देर रात तक पंडाल घूमने वाले भक्तों के सुरक्षित और सुगम सफर के लिए विशेष रात्रिकालीन नगर बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यह सेवा 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक संचालित रहेगी।
नगर निगम के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के 6 प्रमुख रूटों पर बसों का परिचालन किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत हर रूट पर 2 नगर बसें तैनात रहेंगी। सामान्य तौर पर ये बसें रात्रि 12 बजे तक सेवाएं देंगी, लेकिन यदि यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, तो जरूरत के अनुसार समय सीमा बढ़ाई भी जा सकेगी।

ये हैं निर्धारित 6 रूट:

  1. ओरमांझी चौक से ट्रैक्टर स्टैंड (बरियातू के रास्ते)
  2. कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क (कांके रोड के रास्ते)
  3. तुपुदाना चौक से होटल रेडिसन ब्लू चौक (बिरसा चौक व हिनू के रास्ते)
  4. धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक (बिरसा चौक व हिनू के रास्ते)
  5. धुर्वा गोलचक्कर से कांटाटोली चौक (हरमू रोड, अरगोड़ा, कडरू, सुजाता चौक एवं मुंडा चौक के रास्ते)
  6. रामपुर से कांटाटोली चौक (नामकुम के रास्ते)
सफर के दौरान महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सहायता व जानकारी के लिए नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 या स्मार्ट रांची ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram