फॉण्ट कनवर्टर NEW

इंडिया गेट पर धरना, दिल्ली पुलिस की हिरासत… अब राहुल गांधी ने दिया साथ

राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बहुचर्चित मामले में पीड़ित अंकिता के माता-पिता ने हाल ही में नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। माता-पिता भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। उनका दावा है कि सितंबर 2022 में हुई अंकिता की हत्या के पीछे जिस वीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे, वह दुष्यंत गौतम ही हैं। इस दौरान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इंडिया गेट पहुंचे और अंकिता के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें न्याय की लड़ाई में पूरे सहयोग का भरोसा दिया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चार साल बाद भी परिवार को न्याय न मिलने पर गहरी चिंता जताई है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड की पृष्ठभूमि और वायरल ऑडियो-वीडियो विवाद

अंकिता भंडारी की कथित तौर पर हत्या 18 सितंबर 2022 को हुई थी। वह ऋषिकेश के वंतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं और 24 सितंबर 2022 को उनका शव चीला नहर से बरामद किया गया था। इस मामले में अदालत द्वारा रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

यह मामला तब और अधिक सुर्खियों में आया जब दिसंबर 2025 में सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप वायरल हुए। हरिद्वार के ज्वालापुर से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इन क्लिप्स में अंकिता हत्याकांड में एक ‘वीआईपी’ की संलिप्तता का जिक्र किया गया था। उर्मिला ने सुरेश राठौर के साथ कथित बातचीत का एक ऑडियो साझा करते हुए दावा किया कि हत्या ‘वीआईपी गट्टू’ के कारण हुई, क्योंकि उसने एक्स्ट्रा सर्विस की मांग ठुकरा दी थी। इसके बाद इस चर्चा को भाजपा नेता दुष्यंत गौतम से जोड़कर देखा जाने लगा।

उत्तराखंड भाजपा का पक्ष और सरकार की कार्रवाई

इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड भाजपा इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने अंकिता भंडारी मामले में हर स्तर पर बेहद ठोस कदम उठाए हैं और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की है। भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरुआत से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना का पता चलने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram