फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची-टाटा रोड पर युवतियों ने किया सड़क जाम, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

रांची के दशम फॉल क्षेत्र स्थित पांचा में अर्बन कंपनी में काम करने वाली युवतियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रांची-टाटा रोड जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के दशम फॉल क्षेत्र स्थित पांचा में अर्बन कंपनी में काम करने वाली युवतियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रांची-टाटा रोड जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, पांचा स्थित अर्बन कंपनी में कार्यरत युवतियां अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं और विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया। इसके कारण रांची-टाटा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

हालांकि, युवतियों की मांगें क्या हैं और प्रदर्शन कब तक जारी रहेगा, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

 Read more : दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं को मिलेगी मुफ्त बस सेवा, 10 आश्रयगृहों में ठहरने की भी सुविधा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram