रांची : राजधानी रांची के तुपुदाना में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार कार्यक्रम में 45 से 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण होगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए रावण दहन आयोजन समिति तैयारियों में जुटी हुई है।
समिति के अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम की सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विजयादशमी पर होगा भव्य आयोजन
समिति के अध्यक्ष अंकित सिंह और अभय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाने का अवसर देना है। इसके लिए समिति लगातार तैयारियां कर रही है।
उन्होंने बताया कि इस साल 45 से 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जाएगा। समिति कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने में जुटी है।




