फागुनी पासवान बने सीतारामडेरा थाना प्रभारी
सीतारामडेरा थाना की जिम्मेदारी फागुनी पासवान को दी गई है। इससे पहले वे पुलिस लाइन में पदस्थापित थे। वहीं, सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के बाद फागुनी पासवान को थाना प्रभारी बनाया गया है।
मंटू कुमार को मिली बिरसानगर थाना की जिम्मेदारी
बिरसानगर थाना का नया प्रभारी मंटू कुमार को बनाया गया है। वे इससे पहले कदमा थाना में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे। बिरसानगर के पूर्व थाना प्रभारी के निलंबन के बाद यह पद खाली था। अब मंटू कुमार को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संतोष कुमार बने श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी
वहीं, श्यामसुंदरपुर थाना की कमान संतोष कुमार को सौंपी गई है। वे पहले जुगसलाई थाना में जेएसआई के पद पर तैनात थे। यहां के पूर्व थाना प्रभारी को हटाए जाने के बाद पद खाली हो गया था। एसएसपी के नए आदेश के बाद तीनों थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।




