फॉण्ट कनवर्टर NEW

संग्रामपुर ओवरब्रिज के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी निरुद्ध

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आपराधिक साजिश को विफल कर दिया है। संग्रामपुर ओवरब्रिज के पास किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे एक हथियारबंद युवक को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा। उसके पास

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आपराधिक साजिश को विफल कर दिया है। संग्रामपुर ओवरब्रिज के पास किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे एक हथियारबंद युवक को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा। उसके पास से एक 7.65 एमएम की देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा मौके से संदिग्ध अवस्था में मौजूद नाबालिग किशोरों को भी पकड़ा गया है।

सतर्क ग्रामीण की सूचना पर शुरू हुई थी निगरानी

मामले की पृष्ठभूमि 5 अक्टूबर से जुड़ी है, जब ममरू गांव के रहने वाले बबलू नायक ने कांके थाने में एक लिखित शिकायत दी थी। आवेदन में बताया गया था कि इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और वे किसी अप्रिय या आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सतर्क हो गया और इलाके में लगातार गश्त व निगरानी शुरू कर दी गई।

देर रात ओवरब्रिज पर पुलिस का छापा

7 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि संग्रामपुर ओवरब्रिज के पास कुछ युवक हथियार के साथ खड़े हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। खबर मिलते ही कांके थाना प्रभारी कुणाल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।

पिस्तौल, कारतूस और दो स्मार्टफोन बरामद

पकड़े गए आरोपियों में हैथेर (हैथेरपुर) निवासी 21 वर्षीय हेमंत मुंडा उर्फ हेमानंद मुंडा शामिल था। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक देसी पिस्टल (7.65 एमएम) और मैगजीन में लोड एक जिंदा गोली बरामद हुई, जिस पर ‘KF 7.65’ अंकित था। वहीं मौके पर मिले किशोरों की तलाशी लेने पर उनके पास से रियलमी नोट 9 और रियलमी 5 मॉडल के दो स्मार्टफोन जब्त किए गए।

आरोपी को जेल और किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया

कांके थाना में इस संबंध में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं—25(1-ब)a, 26 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी हेमंत मुंडा को विधिसम्मत कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि विधि-विरुद्ध पाए गए किशोरों को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कुणाल कुमार के साथ सब-इंस्पेक्टर तंजील खान, अरविन्द कुमार, सतीश कुमार, एएसआई भीम सिंह और कांके थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में एक संभावित गंभीर अपराध टल गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram