फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाइक सवार दो अपराधियों महिला के गले से चेन छिनकर फरार

Ranchi News: रांची के अशोक नगर रोड नंबर-04 में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से 25 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली। यह घटना 26 अप्रैल को दोपहर करीब 1.05 बजे कैराली स्कूल के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची के अशोक नगर रोड नंबर-04 में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से 25 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली। यह घटना 26 अप्रैल को दोपहर करीब 1.05 बजे कैराली स्कूल के बाहर सड़क पर हुई। महिला ने इस संबंध में स्थानीय थाना में केस दर्ज कराया है।

महिला ने बताया कि वह दोपहर करीब 12.30 बजे कैराली स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग के लिए गई थी। मीटिंग के बाद जैसे ही वह स्कूल से बाहर निकली, एक अपाची बाइक पर सवार दो युवक नजदीक आए और गले से सोने की चेन खींचकर भाग गए। महिला ने बताया कि भागने के दौरान बाइक पर पीछे बैठा अपराधी हेलमेट हटाकर अपना चेहरा दिखाया और छीनी हुई चेन को भी प्रदर्शित किया।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस की टीम आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए विभिन्न सुरागों का अनुसरण कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram