फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच की तैयारी तेज, JSCA ने जारी किया टिकट वितरण शेड्यूल

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। JSCA ने लाइफ मेंबर्स और संबद्ध इकाइयों के लिए कॉम्प्लिमेंट्री टिकट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। JSCA ने लाइफ मेंबर्स और संबद्ध इकाइयों के लिए कॉम्प्लिमेंट्री टिकट वितरण और अतिरिक्त टिकट खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया है। सदस्यों को टिकट के साथ एक टी-शर्ट भी दी जाएगी।

जमशेदपुर में 5 और रांची में 6 अक्टूबर को टिकट

JSCA के अनुसार, जमशेदपुर में 5 अक्टूबर को कीनन स्टेडियम स्थित JSCA कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉम्प्लिमेंट्री टिकट बांटे जाएंगे। वहीं, रांची में 6 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम के एमएस धोनी पैवेलियन के साउथ गेट से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टिकट मिलेंगे।

टिकट लेने के लिए सदस्यों को JSCA फोटो आईडी कार्ड या वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। सदस्य की जगह अधिकृत व्यक्ति भी टिकट ले सकता है। इसके लिए ईमेल से भेजा गया Authorisation Letter जरूरी होगा।

लाइफ मेंबर्स को मिलेंगे अधिकतम 5 टिकट

लाइफ मेंबर्स को अधिकतम पांच कॉम्प्लिमेंट्री टिकट दिए जाएंगे। इन टिकटों की कीमत 3,500 से 8,000 रुपये तक है। संबद्ध जिलों को अधिकतम 100 टिकट मिलेंगे, जबकि स्कूल, क्लब और संस्थानों के लिए अधिकतम 25 टिकट का कोटा तय किया गया है।

अतिरिक्त टिकट के लिए 2 अक्टूबर तक आवेदन

अतिरिक्त टिकट खरीदने वाले सदस्यों और संबद्ध इकाइयों को 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक JSCA को ईमेल के जरिए मांग पत्र भेजना होगा। टिकट का भुगतान RTGS या NEFT के माध्यम से किया जाएगा।

1,600 रुपये से शुरू सामान्य टिकट

मैच के सामान्य टिकट की कीमत 1,600 रुपये से शुरू होकर 4,500 रुपये तक है। ईस्ट और वेस्ट हिल के टिकट 1,600 रुपये के हैं। अलग-अलग विंग के टिकट 2,000 से 3,500 रुपये तक हैं। डोनर्स एंक्लोजर का टिकट 4,000 रुपये और अमिताभ चौधरी पैवेलियन का टिकट 4,500 रुपये निर्धारित किया गया है।

हॉस्पिटैलिटी टिकट की कीमत 8,000 से 18,000 रुपये तक है। कॉर्पोरेट बॉक्स 8,000 रुपये, हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 9,000 रुपये, एमएस धोनी पैवेलियन लक्जरी पार्लर 10,000 रुपये, कॉर्पोरेट लाउंज 15,000 रुपये और प्रेसिडेंट एंक्लोजर 18,000 रुपये का है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram