नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने का अनुरोध किया।
संजय सेठ ने विदेश मंत्री से मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और जरूरी कागजी प्रक्रिया व औपचारिकताओं को जल्द पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संजय सेठ को हर संभव मदद का भरोसा दिया। बताया गया है कि राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार से पहले भारत लाए जाने की उम्मीद है।
राजा कुमार वर्मा योग शिक्षक थे। वियतनाम में हुई एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।




