सारण: जिले के मकेर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बाढ़ का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग-722 पर चढ़ गया है, जिससे कई लोग पानी में फंस गए हैं। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। अधिकारियों ने राहत और बचाव अभियान की स्थिति की जानकारी ली।
मकेर प्रखंड की बाढ़ प्रभावित पंचायतों से ग्रामीणों को नाव के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं।
जिला प्रशासन की टीम पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन का कहना है कि पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता है।




