फॉण्ट कनवर्टर NEW

सात कागजी कंपनियां बनाकर लिया ITC का लाभ, ED ने ज्ञान चंद और बेटे को किया गिरफ्तार

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 54 करोड़ रुपये के GST घोटाले के मामले में ज्ञान चंद जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार किया है। दोनों पर कर्मचारियों के नाम पर सात कागजी कंपनियां बनाकर फर्जी बिल तैयार करने और गलत तरीके से ITC

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 54 करोड़ रुपये के GST घोटाले के मामले में ज्ञान चंद जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार किया है। दोनों पर कर्मचारियों के नाम पर सात कागजी कंपनियां बनाकर फर्जी बिल तैयार करने और गलत तरीके से ITC का लाभ लेने का आरोप है। दोनों को 1 अक्टूबर को PMLA की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

ED की जांच में सामने आया कि ज्ञान चंद जायसवाल ने अपने कर्मचारियों के नाम पर जय भोले इंटरप्राइजेज समेत सात कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों का GST रजिस्ट्रेशन कराया गया और अपनी मुख्य कंपनी के साथ कागजी कारोबार दिखाया गया।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि ज्ञान चंद की मुख्य कंपनी मेकर कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ भी इन कागजी कंपनियों के नाम पर कारोबार दिखाया गया। आरोप है कि बिना किसी सामान की वास्तविक आपूर्ति के GST बिल बनाए गए और इन बिलों के आधार पर मुख्य कंपनी के नाम पर ITC का लाभ लिया गया।

ED ने छापेमारी और जांच के दौरान इन लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और अन्य जानकारी जुटाई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram