फॉण्ट कनवर्टर NEW

SIR के विरोध में रांची पहुंचे हजारों JMM कार्यकर्ता, लोक भवन घेराव के लिए किया मार्च

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर बुधवार को JMM कार्यकर्ताओं ने रांची में प्रदर्शन किया। राज्य के अलग-अलग प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचे और लोक भवन घेराव के लिए मार्च किया। JMM

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर बुधवार को JMM कार्यकर्ताओं ने रांची में प्रदर्शन किया। राज्य के अलग-अलग प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचे और लोक भवन घेराव के लिए मार्च किया।

JMM के आह्वान पर कार्यकर्ता रांची विश्वविद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड में जुटे। इसके बाद जुलूस की शक्ल में रेडियम रोड होते हुए लोक भवन की ओर बढ़े। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता ऊंट पर बैठकर भी पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। JMM और सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। नेताओं का कहना है कि SIR के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने दावा किया कि 13 करोड़ से अधिक लोगों के नाम ‘बांग्लादेशी’ बताकर मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बांग्लादेश की आबादी ही करीब 11 करोड़ है, तो 13 करोड़ लोगों को बांग्लादेशी बताकर सूची से हटाने का दावा कैसे किया जा सकता है। नेताओं ने इस दावे को निराधार बताते हुए SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram