फॉण्ट कनवर्टर NEW

गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच राघोपुर-शंकरपुर तटबंध सुरक्षित, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण राघोपुर-शंकरपुर तटबंध पर खतरा मंडरा रहा था। जल संसाधन विभाग की टीम ने दिन-रात काम कर फिलहाल तटबंध को सुरक्षित कर लिया है। तटबंध की सुरक्षा के लिए चार दर्जन से अधिक इंजीनियर और तकनीकी

अपनी भाषा में पढ़ें

भागलपुर : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण राघोपुर-शंकरपुर तटबंध पर खतरा मंडरा रहा था। जल संसाधन विभाग की टीम ने दिन-रात काम कर फिलहाल तटबंध को सुरक्षित कर लिया है। तटबंध की सुरक्षा के लिए चार दर्जन से अधिक इंजीनियर और तकनीकी कर्मचारी लगातार मौके पर निगरानी कर रहे थे।

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता और टीम लीडर जय प्रकाश ने बताया कि गंगा के बहाव में अचानक बदलाव के कारण फ्लड फाइटिंग के दौरान काफी परेशानी हुई। तटबंध के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही विभाग ने तत्काल काम शुरू किया और लगातार प्रयास के बाद इसे सुरक्षित किया गया।

उन्होंने कहा कि अभियान में इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों ने लगातार मौके पर रहकर काम किया। इसके लिए उन्होंने पूरी टीम और सरकार के सहयोग को श्रेय दिया।

मुख्य अभियंता ने बताया कि तटबंध को स्थायी रूप से मजबूत करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। इस्माईलपुर में इस्तेमाल की गई सीट पाइलिंग तकनीक की तर्ज पर राघोपुर तटबंध की स्थायी मरम्मत करने पर विचार हो रहा है। जल्द ही इसकी तकनीकी योजना तैयार करने पर निर्णय लिया जाएगा।

तटबंध सुरक्षित होने के बाद राघोपुर और शंकरपुर के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग की टीम के काम की सराहना की और सरकार से तटबंध की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की, ताकि भविष्य में बाढ़ और कटाव का खतरा कम किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram