फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची-आनंद विहार और अजमेर स्पेशल के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगी राहत

त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने रांची-आनंद विहार और सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने रांची-आनंद विहार और सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है।

रांची-आनंद विहार ट्रेन के 9-9 फेरे

ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंद विहार स्पेशल अब 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रांची से रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार-रांची स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के 9-9 फेरे होंगे।

अजमेर स्पेशल का भी बढ़ा परिचालन

रांची होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल अब 12 अक्टूबर से 28 दिसंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन हर सोमवार को सांतरागाछी से रवाना होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन के 12-12 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

रेलवे के इस फैसले से त्योहार के दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram