फॉण्ट कनवर्टर NEW

रामगढ़ में नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई, 71,950 रुपये जुर्माना

डीसी ऋतुराज के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मंगलवार की सुबह सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी और मालवाहक वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: डीसी ऋतुराज के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मंगलवार की सुबह सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी और मालवाहक वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया।

परिवहन विभाग की टीम ने एनएच-33 और एनएच-23 के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर औचक जांच की। इस दौरान सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में खड़े 21 भारी और मालवाहक वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान वाहनों के जरूरी दस्तावेज और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की स्थिति देखी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 71,950 रुपये जुर्माना वसूला गया।

परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram