फॉण्ट कनवर्टर NEW

भागलपुर के पार्कों में बढ़ाई गई सुरक्षा, तैनात हुईं ‘पुलिस दीदी’

जिले में युवतियों से अभद्रता और छेड़खानी के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए भागलपुर पुलिस ने शहर के प्रमुख पार्कों में विशेष अभियान शुरू किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

भागलपुर। जिले में युवतियों से अभद्रता और छेड़खानी के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए भागलपुर पुलिस ने शहर के प्रमुख पार्कों में विशेष अभियान शुरू किया है।

अभियान के तहत पार्कों में ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की गई है। वे पार्क में आने वाली युवतियों और अन्य लोगों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ले रही हैं। साथ ही महिलाओं और युवतियों को किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस दीदी युवतियों को बता रही हैं कि पार्क या उसके आसपास किसी तरह की छेड़खानी या अभद्रता होने पर वे बिना डर के 112 नंबर पर कॉल कर सकती हैं। इसके अलावा मौके पर तैनात पुलिस दीदी से भी शिकायत की जा सकती है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों और पार्क में आने वाले परिवारों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि पुलिस की मौजूदगी से महिलाओं और युवतियों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram