फॉण्ट कनवर्टर NEW

खड़ी गाड़ी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

  रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कांके-पतरातू मुख्य मार्ग स्थित बाढ़ू सेमर टोली मोड़ के पास शनिवार शाम करीब चार बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से

अपनी भाषा में पढ़ें

 

रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कांके-पतरातू मुख्य मार्ग स्थित बाढ़ू सेमर टोली मोड़ के पास शनिवार शाम करीब चार बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या JH01FL7673 पर सवार दो युवक पिठोरिया से कांके की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेमर टोली मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में उनकी बाइक सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सत्यदेव प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों युवक रातू थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram