फॉण्ट कनवर्टर NEW

Palamu News: पुरानी रंजिश की आग में जल उठी एक जिंदगी; अपराधी पकड़ा गया

Jharkhand News: पलामू में शनिवार रात, पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। अपराधियों ने एक दंपति को उनके घर में घुसकर गोली मार दी, जिससे पत्नी बबीता देवी (45) की मौत हो गई, जबकि पति रामा सिंह

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पलामू में शनिवार रात, पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। अपराधियों ने एक दंपति को उनके घर में घुसकर गोली मार दी, जिससे पत्नी बबीता देवी (45) की मौत हो गई, जबकि पति रामा सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रामा सिंह का इलाज एमआरएमसीएच में चल रहा है।

घटना की रात, रामा सिंह और बबीता देवी भोजन कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति उनके घर में घुस आया और बिना किसी चेतावनी के गोली चला दी। बबीता देवी को गोली लगने के बाद, जब रामा सिंह ने शोर मचाया तो अपराधी ने भी उन पर गोली चला दी। गोली रामा सिंह के कंधे के पास लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस गोलीबारी की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

पुलिस के अनुसार, इस घटना का कारण गांव के निवासी पन्ना सिंह के साथ पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। रामा सिंह ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले उनका बेटा नंदन सिंह गांव के पन्ना सिंह के साथ लकड़ी का कारोबार करता था। इसी दौरान पन्ना सिंह ने गया के अपराधियों से ही बेटे को पिटवाकर कंडा घाटी में फेंक दिया था। कुछ दिन पहले भी पन्ना सिंह ने बेटे को मारना चाहा था। उसने धमकी दी थी कि पूरे परिवार को गोली मार देंगे।

घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद एमआरएमसीएच पहुंचे और मामले की जांच की। एसडीपीओ ने कहा कि बिहार का एक अपराधी पकड़ा गया है। घटना के कारण की पड़ताल की जा रही है। इधर घटना के बाद एमआरएमसीएच में पहुंचे डालटनगंज की विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि पलामू सहित पूरे झारखंड विधि व्यवस्था फेल हो गई है। कब किसी को कौन गोली मार दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram