फॉण्ट कनवर्टर NEW

बामर लॉरी भर्ती 2026: जूनियर ऑफिसर सहित 38 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने जूनियर ऑफिसर और मैनेजर सहित 38 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Career Adda: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली मिनीरत्न-1 कंपनी ‘बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड’ ने विभिन्न विभागों में कुल 38 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो 29 सितंबर तक चलेगी।

बामर लॉरी भर्ती 2026: पद, योग्यता और आवेदन विवरण

कंपनी ने जूनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और ऑफिसर स्तर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बामर लॉरी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म भर सकते हैं।

पदों का ब्योरा और रिक्तियां

अधिसूचना के अनुसार, कुल 38 पदों में यूनिट हेड, डिप्टी मैनेजर (लेदर केमिकल्स), असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन्स, साइबर सिक्योरिटी, एचएसई, अकाउंट्स) और ऑफिसर के पद शामिल हैं। इसके अलावा जूनियर ऑफिसर स्तर पर मेंटेनेंस, वेयरहाउस, कमर्शियल, डोमेस्टिक व एयर ऑपरेशन्स सहित अन्य श्रेणियों में भर्तियां की जाएंगी।

इन पदों पर नियुक्तियां कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चित्तूर, बड़ौदा, सिलवासा और ओखला (दिल्ली) जैसे विभिन्न स्थानों और एसबीयू के लिए की जानी हैं।

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा

आवेदकों के पास पद के अनुरूप इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन, दो वर्षीय एमबीए, मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा, बीकॉम, कंपनी सेक्रेटरी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में 2 से 9 वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 30 से 38 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 29 सितंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के तहत आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, समूह चर्चा (GD), साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 36,977 रुपये से लेकर 1,11,980 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram