Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»बारूद के ढ़ेर पर बैठा मिडिल ईस्ट, हाथ में चिंगारी लेकर घूम रहे अमेरिका, ईरान और इजराइल
World

बारूद के ढ़ेर पर बैठा मिडिल ईस्ट, हाथ में चिंगारी लेकर घूम रहे अमेरिका, ईरान और इजराइल

By Samsul HaqueApril 1, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: मिडिल ईस्ट में इनदिनों लगातार तनाव बढ़ रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ी टेंशन पूरे क्षेत्र को युद्ध के कगार पर ले आई है। यह देखकर ऐसा लगता है, जैसे तीसरा विश्वयुद्ध मिडिल ईस्ट से ही शुरु होगा। क्योंकि ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों पर लगातार अमेरिका हमले कर रहा है। वहीं हूती विद्रोही भी अमेरिकी जहाजों और इजरायल पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इजरायल ने फिर गाजा और लेबनान में मिसाइलें बरसानी शुरू कर दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु कार्यक्रम पर समझौते के लिए धमकी दी है। ट्रंप ने बम बरसाने की चेतावनी दी है, वहीं ईरान ने भी जवाबी हमले की तैयारी दिखाई है।

30 मार्च को इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देकर कहा कि अगर वे समझौता नहीं करते, तब बमबारी होगी। ऐसी बमबारी जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी। ट्रंप ने बयान तब दिया जब ईरान ने अमेरिका के सीधे बातचीत के प्रस्ताव को ठुकराते हुए परमाणु समझौते से इंकार किया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा, ‘हम सीधी बातचीत से इंकार करते हैं, लेकिन अप्रत्यक्ष वार्ता जारी रह सकती है।

ईरान ने हाल ही में अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। हाल ही में ‘अंडरग्राउंड मिसाइल मेगासिटी’ का खुलासा किया, जिसमें बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं। यह कदम अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए एक संदेश माना है कि अगर हमले की कोशिश की गई तब करारा जवाब मिलेगा। दूसरी ओर, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन और यूएसएस कार्ल विंसन जैसे विमानवाहक पोत क्षेत्र में तैनात हैं, जबकि हिंद महासागर में मौजूद डिएगो गार्सिया में बी-2 स्टील्थ बॉम्बर तैनात किए गए हैं।

ईरान के साथ तनाव के बीच, ट्रंप ने हूती विद्रोहियों पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा, ‘पिछले दो हफ्तों में हूतियों पर लगातार हमलों से उनके कई लड़ाके और नेता मारे गए। हम दिन-रात उन पर और सख्त हमले कर रहे हैं। अगर वे अमेरिकी जहाजों पर हमले बंद करें, तब हम रुक जाएंगे, नहीं असली दर्द अभी बाकी है।

ट्रंप की धमकियों के बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार अली लारीजानी ने कहा, ‘हम परमाणु हथियार नहीं चाहते, लेकिन अगर अमेरिका या इजरायल ने हमला किया, तब हमारे पास आत्मरक्षा के लिए परमाणु हथियार अपनाने के अलावा कोई चारा नहीं होगा। ईरानी सुप्रीम लीडर ने भी चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने कोई शरारत की, तब करारा जवाब मिलेगा।

अमेरिका-ईरान तनाव, हूतियों पर हमले, और इजरायल की कार्रवाइयों ने मिडिल ईस्ट को एक बड़ी लड़ाई के मुहाने पर ला दिया है। जानकार मानते हैं कि अगर ट्रंप बमबारी करते हैं, तब ईरान हूती, हिजबुल्लाह और अन्य के साथ मिलकर जवाबी हमले कर सकता है। इस बीच, इजरायल ने भी मिडिल ईस्ट में अपनी कार्रवाई से आग में घी डाल दिया। मंगलवार को इजरायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में हिजबुल्लाह के एक ऑपरेटिव पर हवाई हमला किया। यह पिछले साल नवंबर के संघर्षविराम के बाद दूसरा हमला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.