फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुमका में विधायक के घर खाना बनाने वाले युवक की संदिग्ध मौत

दुमका : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में सोमवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू राउत के रूप में हुई है। वह देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दोयम

महिला

अपनी भाषा में पढ़ें

दुमका : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में सोमवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू राउत के रूप में हुई है। वह देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दोयम तेलियाडीह गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सोनू जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के घर पर खाना बनाने का काम करता था। वह डाक बंगला परिसर में रहकर काम करता था। सोमवार सुबह उसने सभी के लिए नाश्ता तैयार किया था, जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया।

Read More : पार्लर जाने का समय नहीं? सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं ये 4 पार्टी हेयरस्टाइल

कमरे में मिला युवक का शव

दोपहर का भोजन बनाने के समय जब सोनू की तलाश की गई तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। काफी खोजबीन के बाद उसके कमरे में उसका शव मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में हंसडीहा और रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

सोनू राउत की मौत को लेकर उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि विधायक के घर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram