फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में 5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 20 हजार नकद भी बरामद

नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई में रांची पुलिस ने जुमार पुल बस स्टैंड के पास एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई में रांची पुलिस ने जुमार पुल बस स्टैंड के पास एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद ब्राउन शुगर की कीमत करीब 5 लाख रुपये है।

पुलिस को 16 अगस्त को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची आ रही है। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

भागने की कोशिश कर रही थी महिला

पुलिस टीम जुमार पुल बस स्टैंड के पास महिला का इंतजार कर रही थी। दोपहर करीब 3:10 बजे एक ऑटो में महिला अकेली दिखाई दी। पुलिस को देखकर वह ऑटो से उतरकर भागने लगी। हालांकि, महिला चौकीदार की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में महिला की पहचान मुन्नी देवी (43 वर्ष) के रूप में हुई। वह रांची के कोकर बाजार इलाके की रहने वाली बताई गई है।

पर्स से मिली ब्राउन शुगर

पुलिस के अनुसार, महिला की तलाशी लेने पर उसके काले रंग के पर्स से एक प्लास्टिक पाउच में 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। इसके अलावा एक की-पैड मोबाइल और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में महिला ने रांची के अलग-अलग इलाकों में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात बताई है। मामले में सदर (मेसरा) थाना में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

महिला पर पहले से दो केस

पुलिस के मुताबिक, मुन्नी देवी के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामला वर्ष 2024 और दूसरा मामला वर्ष 2025 में सदर थाना में दर्ज किया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram