फॉण्ट कनवर्टर NEW

अशोकधाम भगदड़ पर बोले मंत्री विजय सिन्हा, जांच के बाद होगी कार्रवाई

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को करंट की अफवाह के बाद मची भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, मंत्री विजय सिन्हा ने जांच की बात कही।
अशोकधाम मंदिर भगदड़ विजय कुमार सिन्हा

Patna: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को सुबह मची भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल रवाना हो गए हैं। उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कैसे हुआ यह हादसा?

मंत्री विजय कुमार सिन्हा के अनुसार, यह घटना मंदिर परिसर के बाहर एक खंभे और बिजली के तारों के गिरने के बाद हुई। इसके तुरंत बाद वहां करंट फैलने की अफवाह फैल गई, जिससे श्रद्धालुओं के बीच अचानक भगदड़ मच गई।

Read more: Lakhisarai Temple Stampede: अशोक धाम में कैसे मची भगदड़? डीएम ने बताई पूरी वजह

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने क्या कहा?

विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और मंदिर प्रशासन से सीधे बात की है। साथ ही मुख्यमंत्री को भी पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सबसे पहले घायलों और पीड़ितों के लिए मेडिकल व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है।

सुबह तक कैसी थी स्थिति?

मंत्री ने बताया कि सुबह 5 बजे तक स्थिति पूरी तरह सामान्य थी और उनके द्वारा चलाए जा रहे राहत शिविर में सब ठीक चल रहा था। यह घटना सुबह 6 से 6:30 बजे के बाद की है। हताहत होने वालों में अधिकतर स्थानीय लोग हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।

सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का बयान

बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि भगदड़ में 7 लोगों की मौत अत्यंत दुखद और गंभीर है। सरकार इस पूरे घटनाक्रम की जांच कराएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram