फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC-JSSC विवाद: 20 अगस्त को CM आवास घेरेंगे छात्र, रांची में 2000 से अधिक जवानों की तैयारी

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया है। छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए रांची पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

हाल ही में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए टकराव को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

CM आवास तक रहेगा सुरक्षा घेरा

प्रशासन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस अधिकारियों के साथ DSP स्तर के अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी।

2000 से अधिक जवानों की तैनाती की तैयारी

प्रदर्शन को देखते हुए रांची में 2000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की तैयारी है। पुलिस प्रशासन का फोकस भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने पर रहेगा।

ट्रैफिक पर भी पड़ेगा असर

CM आवास शहर के बीच में होने के कारण छात्रों के मार्च से रांची की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। इसे देखते हुए कई इलाकों में बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की तैयारी की जा रही है।

रूट डायवर्जन के कारण वैकल्पिक सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है। पुलिस प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए भी तैयारी कर रहा है।

दूसरे जिलों से आने वाले छात्रों पर नजर

खुफिया एजेंसियां दूसरे जिलों से रांची आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या, उनके संभावित रूट और प्रदर्शन की रणनीति से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं। इनपुट के आधार पर सुरक्षा का अंतिम प्लान तैयार किया जाएगा।

वहीं, प्रशासन छात्रों से बातचीत के जरिए मामले का समाधान निकालने की कोशिश भी कर रहा है, ताकि प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram