फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी, आज सरकार से होगी वार्ता

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार चल रहा है। छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार चल रहा है। छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच सरकार ने सोमवार को छात्रों के साथ बातचीत का फैसला किया है।

मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथि शाला में दोपहर 2 बजे बैठक होगी। इस दौरान सरकार की ओर से चार मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल छात्र नेताओं से बातचीत करेगा।

छात्रों ने वार्ता के लिए सहमति तो जताई है, लेकिन अपनी मांगों को लेकर रुख साफ रखा है। उनका कहना है कि जब तक तीनों प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक फैसला नहीं आता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा।

छात्रों की मुख्य मांगें:

  1. विवादित JPSC और JSSC परीक्षाओं को रद्द किया जाए।
  2. पूरे मामले की CBI से जांच कराई जाए।
  3. JPSC में व्यापक सुधार किया जाए।

छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार अगर मांगों पर सहमति जताती है तो बातचीत से रास्ता निकाला जा सकता है। वहीं, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है। छात्रों ने जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास के घेराव की बात भी कही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram