फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

सावन की तीसरी सोमवारी, बांग्ला सावन की आखिरी सोमवारी, संक्रांति और नाग पंचमी के विशेष संयोग पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। बाबा के दर्शन और जलार्पण के लिए देर रात से ही कांवरियों की लंबी कतार लगी

अपनी भाषा में पढ़ें

Deoghar : सावन की तीसरी सोमवारी, बांग्ला सावन की आखिरी सोमवारी, संक्रांति और नाग पंचमी के विशेष संयोग पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। बाबा के दर्शन और जलार्पण के लिए देर रात से ही कांवरियों की लंबी कतार लगी हुई है।

सोमवार सुबह करीब 4:15 बजे मंदिर का पट खुला। इसके साथ ही अर्घा के जरिए बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाहरी अर्घा से भी जलार्पण कर रहे हैं।

मंदिर परिसर में हर तरफ ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। बाबा के जलार्पण के बाद श्रद्धालु माता पार्वती मंदिर समेत परिसर के अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

आज देवघर में करीब 3 से 4 लाख कांवरियों के पहुंचने की उम्मीद है। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram