Ranchi : रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। रविवार शाम छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
इस दौरान छात्रों ने राहुल गांधी और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि आंदोलन के दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, लेकिन राहुल गांधी ने इस मामले में कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी।
छात्रों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि राहुल गांधी पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाएंगे। ऐसा नहीं होने से छात्रों में नाराजगी है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने राहुल गांधी का पुतला जलाया।




