फॉण्ट कनवर्टर NEW

रामगढ़ में छात्रों के आंदोलन को भाजपा का समर्थन, भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग

रामगढ़ में पिछले 21 दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को नैतिक समर्थन देने का फैसला किया है। यह फैसला रामगढ़ में हुई भाजपा की बैठक में लिया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ ; रामगढ़ में पिछले 21 दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को नैतिक समर्थन देने का फैसला किया है। यह फैसला रामगढ़ में हुई भाजपा की बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। इसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल हुए। बैठक से पहले ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।

छात्रों की मांग

आदित्य साहू ने कहा कि छात्र पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की मुख्य मांग है कि पिछले 7 वर्षों में हुई JSSC और JPSC की सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराई जाए।

भाजपा का आरोप है कि इन परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है और युवाओं के साथ अन्याय किया गया है।

दिल्ली में भी उठा मुद्दा

आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों का आंदोलन अब झारखंड तक सीमित नहीं है। दिल्ली में भी NDA के सांसदों ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई है।

उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी दोहरे रवैये का आरोप लगाया।

अगली बैठक दुमका में

भाजपा की अगली मासिक बैठक दुमका में होगी। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी और सभी मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram