फॉण्ट कनवर्टर NEW

JSCA के आंतरिक नियम अब आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा, बायलॉज का हुआ निबंधन

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के बायलॉज का आधिकारिक रूप से निबंधन हो गया है। IG रजिस्ट्रार कार्यालय में निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब JSCA के आंतरिक नियमों को कानूनी आधार मिल गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के बायलॉज का आधिकारिक रूप से निबंधन हो गया है। IG रजिस्ट्रार कार्यालय में निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब JSCA के आंतरिक नियमों को कानूनी आधार मिल गया है।

JSCA के बायलॉज में संघ के संचालन, सदस्यता, चुनाव, पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े नियम शामिल हैं। इन्हीं नियमों के आधार पर संघ की बैठकों, चुनाव और अन्य कामकाज को संचालित किया जाता है।

बताया गया है कि बायलॉज के निबंधन की प्रक्रिया 24 सितंबर 2018 से लंबित थी। करीब आठ साल बाद इसका निबंधन पूरा हुआ है।

निबंधन के बाद JSCA के नियम अब आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा बन गए हैं। इससे संघ के प्रशासनिक और चुनावी कामकाज में नियमों की स्थिति और स्पष्ट होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram