फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाबूलाल मरांडी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- झारखंड गठन का श्रेय अटल जी को

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर झारखंड में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। विधानसभा परिसर में उनकी प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मेयर रोशनी खलखो समेत कई नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर झारखंड में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। विधानसभा परिसर में उनकी प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मेयर रोशनी खलखो समेत कई नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे नेता थे, जिनका सभी दलों के लोग सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में अटल जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही और राज्य की जनता हमेशा उनकी आभारी रहेगी।

मरांडी ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रभावशाली भाषणों और कविताओं को भी याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए अटल जी ने हमेशा देशहित को प्राथमिकता दी। पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे फैसले उनके मजबूत नेतृत्व का उदाहरण हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और देश के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram