फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

चैनपुर (गुमला): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से चैनपुर प्रखंड में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष अमित किशोर पांडे की अध्यक्षता में आयोजित यह यात्रा दुर्गा मंडप, चैनपुर से शुरू होकर पूरे चैनपुर ग्राम का भ्रमण करते

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से चैनपुर प्रखंड में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष अमित किशोर पांडे की अध्यक्षता में आयोजित यह यात्रा दुर्गा मंडप, चैनपुर से शुरू होकर पूरे चैनपुर ग्राम का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई। यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक मोटरसाइकिलों पर हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा में युवाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली।

यात्रा के दौरान भाजपा नेता मनोहर बड़ाईक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

वहीं अनिल लोहरा ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित करती है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने की अपील की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करना है। यात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

मौके पर महामंत्री मनोज कुमार, शिव नायक, प्रखंड उपाध्यक्ष अरविंद मौर्य, गुलाब साय, शशि भूषण प्रसाद सिंह, संतोष केसरी, नीरज मौर्य, शिवम केशरी, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, पंकज शर्मा, दयानंद सिंह, राजन पांडे, संदीप कुमार, अभिषेक कुमार, संजय कुमार, मनु कुमार और सूरज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram