Bokaro : बोकारो के कार्यालय प्रांगण में महारत्न ओएनजीसी के 71 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक : 14 अगस्त 2026 को परिसंपत्ति प्रबन्धक श्री राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ओएनजीसी ,बोकारो के प्रमुख-मानव संसाधन श्री दयानन्द कालुंडिया ने परिसंपत्ति प्रबन्धक का स्वागत बुके भेंट कर किया। सर्वप्रथम ऊर्जा सुरक्षा में अपना सर्वोच्च वालिदान देने वाले ओएनजीसी कार्मिकों की स्मृति को नमन करने हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया।
परिसंपत्ति प्रबन्धक को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद ओएनजीसी झंडे का झण्डोत्तोलन ओएनजीसी गान के साथ सम्पन्न हुआ । परिसंपत्ति प्रबन्धक श्री राजीव कुमार सिन्हा ने उक्त दिवस पर अपने संबोधन में उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि- ओएनजीसी देश की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है,एवं सभी को देश की ऊर्जा सुरक्षा हेतु हमेशा संकल्पित रहने हेतु आह्वान किया।
ओएनजीसी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर परिसंपत्ति प्रबन्धक के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
उक्त कार्यक्रम में ओएनजीसी बोकारो के प्रमुख मानव संसाधन श्री दयानंद कालुंदिया, प्रमुख एच ई सी विजयेंद्र सिंह , प्रमुख सब सर्फेस टीम श्री सुनाराम मरांडी, प्रमुख ड्रिलिंग श्री अपूर्वज्योति बोरा, भूतल दल प्रमुख श्री विपिन प्रसाद, इंजीनियरिंग सर्विसेज के श्री शिशिर रतन केरकेट्टा , प्रमुख कूप सेवाएं श्री विकास चंद्र सिंह प्रमुख लॉगिंग सर्विसेज श्री बिरेन्द्र सिंह एवं सभी विभाग प्रमुख तथा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ओएनजीसी के पूर्व कार्मिकों के साथ एक अनुभव साझा / परिचर्चा का आयोजन किया।





