फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद और कहाँ होगी पार्किंग

रांची में स्वतंत्रता दिवस पर बदला ट्रैफिक प्लान, मोरहाबादी मैदान में होगा राज्यस्तरीय समारोह, रांची ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य राज्यस्तरीय समारोह राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। प्रातः 9 बजे मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ध्वजारोहण व मुख्य समारोह का शुभारंभ होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए रांची के पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं और विस्तृत रूट चार्ट जारी किया गया है।

भारी वाहनों के लिए सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री

ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची शहरी क्षेत्र में सुबह 06:00 बजे से लेकर रात 10 बजे तक भारी और बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध (नो-एंट्री) रहेगा। विभिन्न बाहरी जिलों और मार्गों से रांची की ओर आने वाले बड़े वाहनों को शहर की बाहरी सीमाओं पर ही रोक दिया जाएगा।
विभिन्न मार्गों से आने वाले भारी वाहनों के लिए अंतिम पड़ाव इस प्रकार तय किए गए हैं:
  • कांके से बोड़ेया मार्ग: बोड़ेया तक।
  • चाईबासा-खूंटी मार्ग: बिरसा चौक।
  • गुमला-सिमडेगा मार्ग (अरगोड़ा होकर): कटहल मोड़।
  • गुमला-सिमडेगा मार्ग: आईटीआई बस पड़ाव।
  • जमशेदपुर मार्ग: नामकुम का दुर्गा सोरेन चौक व सदाबहार चौक।
  • कांके-पतरातु मार्ग: लॉ यूनिवर्सिटी के पास।
  • बूटी मोड़ से बरियातू व खेलगांव मार्ग: बूटी मोड़ और खेलगांव चौक।
  • तिलता चौक (रिंग रोड) से पिस्का मोड़ मार्ग: पंडरा बाजार।

वीआईपी और अतिथियों के लिए निर्धारित रूट

समारोह में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों और अतिथियों के वाहनों के लिए विशेष मार्ग तय किए गए हैं:
  • मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं सांसद/विधायक: इन सभी के वाहन एटीआई मोड़ से सिद्धू कान्हू पार्क मोड़, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़, राजकीय गेस्ट हाउस से बाएं मुड़कर वीवीआईपी प्रवेश द्वार से मंच तक पहुंचेंगे।
  • केंद्र/राज्य सरकार के अधिकारी: हॉटलिप्स चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक और उपायुक्त आवास चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

पार्किंग और ड्रॉप गेट्स की व्यवस्था

मोरहाबादी मैदान के आसपास विभिन्न पासधारियों और सामान्य नागरिकों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं:
  • मुख्यमंत्री का कारकेड: मुख्य मंच के ठीक पीछे।
  • वीवीआईपी एवं प्रशासनिक अधिकारी: नीलांबर-पितांबर पार्क (ऑक्सीजन पार्क) के बगल में और मुख्य मंच के पश्चिम स्थित पार्किंग।
  • पासधारी एवं मीडिया: बापू वाटिका के सामने और आर्मी ग्राउंड से सटे पार्किंग स्थल।
  • सामान्य नागरिक: टीआरआई (TRI) के सामने मैदान में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे मोरहाबादी क्षेत्र में 25 से अधिक ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, जहाँ केवल पासधारी वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तथा रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी एंट्री गेट तक किसी भी प्रकार की पार्किंग पूरी तरह वर्जित रहेगी। आम जनता की सुविधा के लिए शहर के अन्य अंदरूनी मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से चलता रहेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram