ED ने आरती सिंह, विश्वविजय सिंह और रंजीत कुमार सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया है। आरती सिंह को 20 अगस्त, विश्वविजय सिंह को 14 अगस्त और रंजीत कुमार सिंह को 17 अगस्त को ED के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा अनिल गोयल से जुड़े शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
बता दें कि ED ने 28 जुलाई को धनबाद के कोयला कारोबारियों से जुड़े कई ठिकानों पर दूसरे दौर की छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान एलबी सिंह से जुड़े करीब 160 करोड़ रुपये के निवेश को फ्रीज किया गया था। अलग-अलग ठिकानों से 200 से ज्यादा सेल डीड भी जब्त किए गए थे।
ED इन दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जांच से कोयला कारोबार और कथित घोटाले से जुड़े लेनदेन के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।




