फॉण्ट कनवर्टर NEW

15 अगस्त की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, डीसी-एसपी ने दिए निर्देश

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पाकुड़ में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह से पहले 10 से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास कराया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Pakur: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पाकुड़ में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह से पहले 10 से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास कराया गया।

पूर्वाभ्यास के दौरान डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों के अभ्यास को देखा।

डीसी और एसपी ने परेड के अनुशासन, तैयारियों और समारोह स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्य समारोह को लेकर विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य और यादगार बनाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram