फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के बांधगाड़ी में 2.02 एकड़ सरकारी जमीन से हटेगा अतिक्रमण, बनेगा तालाब और ग्रीन पैच

रांची नगर निगम ने बांधगाड़ी में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी शुरू कर दी है। वार्ड नंबर-6 में करीब 2.02 एकड़ सरकारी जमीन को चिन्हित किया गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: रांची नगर निगम ने बांधगाड़ी में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी शुरू कर दी है। वार्ड नंबर-6 में करीब 2.02 एकड़ सरकारी जमीन को चिन्हित किया गया है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मौके पर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

अतिक्रमण हटाने के बाद इस जमीन को जनहित में विकसित करने की योजना है। प्रस्तावित योजना के तहत जमीन के एक हिस्से में तालाब बनाया जाएगा, जबकि दूसरे हिस्से में ग्रीन पैच विकसित किया जाएगा। क्षेत्र में सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने बांधगाड़ी के सामुदायिक भवन और वार्ड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सामुदायिक भवन के सौंदर्यीकरण के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने कहा कि सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। जमीन का इस्तेमाल लोगों की सुविधा और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram