रांची। मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को एनसीसी कंपनी की ओर से ‘वंदे मातरम् राष्ट्रगीत गाना अभियान’ की शुरुआत की गई। यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना है।
अभियान की शुरुआत एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने एनसीसी कैडेटों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत लोगों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करता है और देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. शहाबुद्दीन और डॉ. उमेश कुमार ने भी कैडेटों को कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।
लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने कहा कि राष्ट्रगीत का गायन देश के सम्मान का प्रतीक है। इससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कैडेटों से राष्ट्रगीत का सम्मान करने और अभियान को सफल बनाने की अपील की।
अभियान को सफल बनाने में सीनियर कैडेट अमित कुमार सिंह, कुमार शानू, विशाल कुमार, सूरज मरांडी, अंजली तिग्गा, गुलाब कुमार, रोहित एक्का, दिव्या कुमारी समेत अन्य कैडेटों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




