फॉण्ट कनवर्टर NEW

हर घर तिरंगा 2026: उपराष्ट्रपति ने सांसदों की बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में बुधवार को देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान के तहत उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सांसदों की विशेष बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में बुधवार को देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सांसदों की विशेष बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित इस रैली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई सांसद और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सांसदों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

यह बाइक रैली राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई ने भाषा, क्षेत्र और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर देश को एकजुट किया। ‘वंदे मातरम्’ इसी राष्ट्रीय एकता और चेतना का मजबूत प्रतीक रहा है।

उपराष्ट्रपति ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की।

अंडमान के ऐतिहासिक फ्लैग प्वाइंट का किया जिक्र

सी. पी. राधाकृष्णन ने अंडमान एवं निकोबार के श्री विजयपुरम स्थित फ्लैग प्वाइंट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इसी ऐतिहासिक स्थान पर 30 दिसंबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने तिरंगा फहराया था।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि तिरंगा सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों के सपनों और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने बाइक रैली को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और नई पीढ़ी में राष्ट्रभावना जगाने का माध्यम बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram