फॉण्ट कनवर्टर NEW

ITBP जवान की सड़क हादसे में मौत, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पार्थिव शरीर

कुमारधुबी के पंचमोहली निवासी और ITBP जवान बबन शर्मा उर्फ गुड्डू (36) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बबन शर्मा रांची में तैनात थे और एक दिन की छुट्टी पर अपने घर आए थे।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: कुमारधुबी के पंचमोहली निवासी और ITBP जवान बबन शर्मा उर्फ गुड्डू (36) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बबन शर्मा रांची में तैनात थे और एक दिन की छुट्टी पर अपने घर आए थे।

सोमवार को छुट्टी खत्म होने के बाद वह बाइक से रांची ड्यूटी पर लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ के गोला चौक के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रांची ITBP कैंप के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

तिरंगे में लिपटा पहुंचा पार्थिव शरीर

बुधवार सुबह ITBP कैंप से बबन शर्मा का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर कुमारधुबी लाया गया। ITBP के जवान भी उनके साथ पहुंचे। पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम विदाई के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘बबन शर्मा अमर रहें’ के नारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

परिवार में पत्नी और दो बच्चे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बबन शर्मा मिलनसार और मेहनती स्वभाव के थे। उन्होंने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद मेहनत कर ITBP में नौकरी हासिल की थी। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

जवान की मौत के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे कुमारधुबी क्षेत्र में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram