हजारीबाग: पदमा थाना क्षेत्र के सरैयाडीह में पुलिस ने एक किराना दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सरैयाडीह स्थित एक राशन दुकान में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से अवैध शराब बरामद की और दुकानदार सतीश कुमार मेहता (30) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पदमा थाना कांड संख्या 277/2026 में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।




