Patna: स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और किसान नेता स्व. गुरू सहाय लाल के जन्म दिवस के अवसर पर मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। श्री कृष्ण स्मारक भवन परिसर में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने किया नमन
स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और किसान नेता स्व• गुरु सहाय लाल जी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। pic.twitter.com/s1r9kLDcd0
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 11, 2026
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व. गुरू सहाय लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव और विज्ञान प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी मौजूद रहीं।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. गुरू सहाय लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आयोजित हुए भजन और देशभक्ति कार्यक्रम

समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें आरती पूजन, भजन-कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत शामिल रहे।
गुरू सहाय लाल को किया गया याद
राजकीय समारोह में स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और किसान नेता स्व. गुरू सहाय लाल के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।





