फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद कोयला कारोबार मामले में ED की जांच तेज, डिजिटल डेटा खंगालेगी फॉरेंसिक टीम

अवैध कोयला कारोबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेज हो गई है। ED के बुलावे पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक विशेष टीम रांची पहुंची है।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: अवैध कोयला कारोबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेज हो गई है। ED के बुलावे पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक विशेष टीम रांची पहुंची है। टीम कोयला कारोबारियों के ठिकानों से जब्त मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरणों से डिलीट किया गया डेटा रिकवर करेगी।

ED को उम्मीद है कि डिजिटल डिवाइसेस से मिले डेटा से अवैध कोयला कारोबार और इसमें शामिल लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। साथ ही बिचौलियों और कथित तौर पर कारोबार को संरक्षण देने वाले प्रभावशाली लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

बताया गया है कि ED ने 28 जुलाई को धनबाद के कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई थी। छापेमारी के दौरान रंजीत कुमार सिंह समेत कई लोगों से जुड़े ठिकानों की भी तलाशी ली गई।

कार्रवाई के दौरान ED ने म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय संस्थानों में करीब 160 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे। इसके अलावा 200 से ज्यादा सेल डीड भी बरामद होने की बात सामने आई है। इन दस्तावेजों की जांच जारी है।

छापेमारी के दौरान ED को एक डायरी भी मिली है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ अधिकारियों के पदनाम के साथ रकम का जिक्र है। एजेंसी इस डायरी में दर्ज जानकारी की भी जांच कर रही है।

अब फॉरेंसिक टीम जब्त मोबाइल और डिजिटल उपकरणों से डेटा निकालने का काम करेगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कोयला कारोबार से जुड़े लोगों और बिचौलियों के संपर्क किन लोगों से थे और उनके बीच किस तरह की बातचीत हुई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram