फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी अरुण शर्मा रांची लाया गया, जांच जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई से गिरफ्तार आरोपी अरुण शर्मा को कानूनी प्रक्रिया पूरी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई से गिरफ्तार आरोपी अरुण शर्मा को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को रांची लाया गया। पुलिस की विशेष टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जांच के अनुसार, अरुण शर्मा पर JPSC परीक्षा की संचालन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप है। हालांकि, वह परीक्षा से जुड़ी मुख्य एजेंसी TDPL का कर्मचारी नहीं है। वह परीक्षा संचालन से जुड़ी एक अन्य आउटसोर्स एजेंसी से जुड़ा बताया जा रहा है।

वहीं, झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक जयराम महतो ने JPSC परीक्षाओं में कथित धांधली का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की।

जयराम महतो ने कहा कि सरकार ने छात्रों से बातचीत के बाद 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है, लेकिन अभ्यर्थियों की कई चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं। उन्होंने TDPL के जरिए हुई नियुक्तियों की जांच और CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच की मांग भी की।

JPSC ने मेडिकल और फिजिकल जांच स्थगित की

इसी बीच JPSC ने वन क्षेत्र पदाधिकारी और सहायक वन संरक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक और मेडिकल जांच को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

पहले वन क्षेत्र पदाधिकारी पद के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच 11 से 13 अगस्त तक होनी थी। वहीं, सहायक वन संरक्षक पद के अभ्यर्थियों की जांच 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी। आयोग ने फिलहाल दोनों परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram