फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड विधानसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा शुरू हो गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा शुरू हो गया। विधायक प्रदीप यादव ने सदन में छात्रों के आंदोलन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला।

प्रदीप यादव के बयान के बाद भाजपा विधायक विरोध जताते हुए वेल में पहुंच गए। इसके बाद विपक्ष के विधायक भी वेल में आ गए। देखते ही देखते सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई और माहौल काफी गरम हो गया। लगातार बढ़ते शोर-शराबे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

फिलहाल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे को लेकर सदन में गतिरोध बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram