फॉण्ट कनवर्टर NEW

सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने की बातचीत

विधानसभा घेराव के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो से CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने देर रात वीडियो कॉल पर बात की।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: विधानसभा घेराव के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो से CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने देर रात वीडियो कॉल पर बात की।

अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल के जरिए देवेंद्र नाथ महतो का हाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्र आंदोलन के प्रति अपना समर्थन भी जताया।

दरअसल, JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इसी आंदोलन के समर्थन में देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर बैठे थे। इसके बाद वह छात्रों के विधानसभा घेराव में भी शामिल हुए। घेराव के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है। उनका ऑक्सीजन मास्क हटा दिया गया है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अभी ICU में ही रखा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram